Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कितनी संपत्ति के मालिक हैं केरल के नए मुख्यमंत्री

केरल के अगले मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (V.D. Satheesan) होंगे. कांग्रेस ने गुरुवार (14 मई) को उनके नाम की घोषणा की है. केरल में कांग्रेस को 10 साल बाद जीत मिली है, इसी कारण मुख्यमंत्री पद के लिए कई दिनों से मंथन चल रहा था और आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर अपनी मुहर लगाई है. अब आपको बताते हैं कि केरल के नए मुख्यमंत्री कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं. कितनी संपत्ति के मालिक हैं सतीशन पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने चुनाव आयोग के समक्ष उत्तर परवूर से चुनाव लड़ने के लिए दायर अपने हलफनामे में चल और अचल संपत्तियों सहित लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. सतीशन की चल संपत्ति 53.82 लाख रुपये की है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 68.45 लाख रुपये की है. केरल के नए सीएम पर कितना कर्जमुख्यमंत्री वीडी सतीशन की अचल संपत्तियों, जिनमें जमीन और अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं उनका मूल्य 2.42 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की अचल संपत्तियों का मूल्य 1.85 करोड़ रुपये है. इसके अलावा केरल के नए सीएम पर 24 लाख रुपये का कर्ज भी है, जबकि उनकी पत्नी पर 17.45 लाख रुपये का लोन है. जोस के मणि की कुल संपत्तिकेरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के मणि ने चल और अचल संपत्तियों सहित 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. मणि की चल संपत्तियों का मूल्य 85.24 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्तियों का मूल्य 61.77 लाख रुपये है. उनकी अचल संपत्तियों, जिनमें भूमि और एक व्यावसायिक भवन शामिल हैं, उसका मूल्य 1.23 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की अचल संपत्ति का मूल्य 20.15 लाख रुपये है. हलफनामे के अनुसार, जोस के मणि पर कोई देनदारी नहीं है. Sambit Patra On Rahul Gandhi: 'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा राहुल गांधी की मीटिंग में हुआ फैसला4 मई को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से कांग्रेस में कई दौर की बैठकें हुईं और 7 मई को विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस आलाकमान को अधिकृत किया गया था कि वह नए नेता का चयन करेगा. इसी सिलसिले में कांग्रेस नेतृत्व ने 8 मई को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने केरल के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में वेणुगोपाल, चेन्निथला और सतीशन के अलावा केपीसीसी चीफ सनी जोसेफ और पार्टी की राज्य प्रभारी दीपा दासमुंशी भी बैठक में शामिल हुईं थीं।  PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज

स्रोत: ABP Hindi