Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में प्रति लीटर पांच-पांच रुपये की कटौती

इमेज स्रोत, TNP/Panumas Sanguanwong/Thai News Pix/LightRocket via Getty Images भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि इस साल मॉनसून 26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है. इस पूर्वानुमान में चार दिन का मार्जिन हो सकता है, यानी मानसून 22 मई से 30 मई के बीच कभी भी आ सकता है. आमतौर पर मॉनसून एक जून के आसपास केरल में आता है, लेकिन इस बार इसके लगभग छह दिन पहले ही आने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति उभरने से मॉनसून की रफ़्तार कमज़ोर हो सकती है और देश में कम बारिश का अनुमान है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक़, इस साल मॉनसून की बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है. जून से सितंबर तक मॉनसून के चार महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर है. इस निजी एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है. अल-नीनो एक ऐसी मौसमी परिस्थिति है जो प्रशांत महासागर के पूर्वी भाग यानी दक्षिणी अमेरिका के तटीय भागों में महासागर के सतह पर पानी का तापमान बढ़ने की वजह से पैदा होती है. इसकी वजह से मौसम का सामान्य चक्र गड़बड़ा जाता है. इससे बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं. भारत में इस बार अल-नीनो की वजह से मॉनसून कमज़ोर रह सकता है. इमेज स्रोत, Alain JOCARD / AFP via Getty Images पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में पांच-पांच रुपये घटाए गए हैं. पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय की घोषणा के मुताबिक़, अब पेट्रोल की क़ीमत 409.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीज़ल की क़ीमत 409.58 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. हालांकि, पिछले हफ़्ते ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें क़रीब 15 पाकिस्तानी रुपये बढ़ाई गई थीं. पाकिस्तान में मार्च से अब तक पेट्रोलियम उत्पादों की क़ीमतें पांच बार बढ़ाई गई हैं. इस दौरान तीन बार इन्हें घटाया भी गया है. मार्च में पहली दफ़ा पेट्रोल की क़ीमत में इज़ाफ़े से पहले इसकी क़ीमत 255 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर थी. गौरतलब है कि भारत में शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. सीएनजी की क़ीमत में भी दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. संबंधित कहानी: भारत में पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी महंगे होने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया, इंडियन ऑयल ने क्या कहा? इमेज स्रोत, Brendan Smialowski - Pool/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को चेताया है कि वो चीन से अलग होकर औपचारिक रूप से आज़ादी का एलान न करे. चीन की राजधानी बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा, "मैं नहीं चाहता कि कोई अलग होकर आज़ादी ले." वॉशिंगटन लौटते समय विमान में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति जिनपिंग ने ताइवान पर काफ़ी बात की. उन्होंने कहा, "देखो, हमें 9,500 मील (15,289 किलोमीटर) दूर जाकर लड़ाई करनी है. मैं ऐसा नहीं चाहता. मैं चाहता हूं कि वो (ताइवान) शांत रहे. मैं चाहता हूं कि चीन शांत रहे." जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें ताइवान को लेकर चीन से टकराव दिखता है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है सब ठीक रहेगा. जिनपिंग युद्ध नहीं देखना चाहते." दूसरी ओर चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक़, बातचीत के दौरान शी जिनपिंग ने चेतावनी दी, "ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका रिश्तों में सबसे अहम है. अगर इसे ग़लत तरीके से संभाला गया तो दोनों देशों में टकराव या संघर्ष हो सकता है." हालांकि, ताइवान के राष्ट्रपति विलियम लाई पहले ही कह चुके हैं कि ताइवान को औपचारिक आज़ादी घोषित करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि वह ख़ुद को पहले से ही एक स्वतंत्र देश मानता है. संबंधित कहानी: ट्रंप का चीन में ख़ुशामद और धूमधाम से स्वागत, लेकिन कुछ चुभने वाले मुद्दे बरक़रार इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार के टैक्स‑सैस लगाने की ख़बरों को ग़लत बताया है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा कि विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "यह पूरी तरह से ग़लत है. इसमें ज़रा भी सच्चाई नहीं है. विदेश यात्रा पर ऐसी पाबंदियां लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता. हम अपने लोगों के लिए ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस और ईज़ ऑफ़ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं." दरअसल, पीएम मोदी ने एक मीडिया आउटलेट के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए इस दावे को ग़लत बताया था. पोस्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सरचार्ज लगाने के बारे में विचार कर रही है, जिसके लिए उच्चस्तरीय पर चर्चा हो रही है. हालांकि, पीएम की प्रतिक्रिया के बाद में मीडिया आउटलेट ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. इससे पहले पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से ग़ैर-ज़रूरी विदेश यात्रा टालने की अपील की थी. संबंधित कहानी: क्या पीएम मोदी की अपील भारतीयों के लिए चेतावनी है? इमेज स्रोत, Jalaa MAREY / AFP via Getty Images इसराइल और लेबनान के बीच एक बार फिर अमेरिका ने युद्धविराम करवाया है. अमेरिका ने एलान किया है कि दोनों देशों ने 45 दिन के सीज़फ़ायर पर सहमति जताई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि वॉशिंगटन डीसी में दो दिन की बातचीत के बाद इसराइल और लेबनान युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया, "29 मई को पेंटागन में सुरक्षा को लेकर बातचीत शुरू होगी, जिसमें दोनों देशों की सैन्य टीमें शामिल होंगी." हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 अप्रैल को युद्धविराम का एलान किया था, लेकिन इसके बाद भी इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच गोलीबारी जारी रही. गौरतलब है कि बुधवार को ही लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इसराइली हवाई हमलों में दक्षिणी इलाकों में 22 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आठ बच्चे भी शामिल थे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी हिन्दी के पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं. - तेल और एलपीजी से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक, पीएम मोदी के यूएई दौरे पर और क्या हुआ? - ट्रंप का चीन में ख़ुशामद और धूमधाम से स्वागत, लेकिन कुछ चुभने वाले मुद्दे बरक़रार - नेटफ़्लिक्स पर यूजर्स की जासूसी के आरोप, अमेरिका में मुक़दमे के बाद उठे सवाल - मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव राजनीत‍ि से दूर क्‍यों थे, भाई अखिलेश से कैसे थे रिश्ते - मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का फ़ैसला, विवादित भोजशाला प्रांगण माँ वाग्देवी मंदिर

स्रोत: BBC Hindi