Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई

Supreme Court Suo Motu: भोपाल में हुए ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. इस पूरे कथित हत्याकांड पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले में विचार कर सकती है. कोर्ट ने माना है कि वैवाहिक घर में एक युवती की अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियों को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे. 

क्या है पूरा मामला? 

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा फांसी पर लटकी मिली. मॉडल से एक्टर बनी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि वह ड्रग्स एडिक्ट थी.

33 साल की ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं. वे एक एमबीए ग्रेजुएट, मॉडल और पूर्व मिस पुणे कंटेस्टेंट और योग टीचर थीं. उन्होंने एक्टिंग और मार्केटिंग की दुनिया में भी काम किया था. एक डेटिंग एप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी. इसके बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गई. शादी के बाद ट्विशा पति के साथ भोपाल शिफ्ट हो गई.  दिसंबर 2025 में ट्विशा की शादी हुई थी. समर्थ सिंह एमपी सरकार में पूर्व लीगल एडवाइजर रह चुका है. उसकी मां एक रिटायर्ड जज है. शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स में अपनी ससुराल में रहने लगी.

स्रोत: ABP Hindi