Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने 24 मई 2026 को करीब 32 मिनट का एक वीडियो संदेश जारी किया. यह संदेश बंगाल की जनता और TMC कार्यकर्ताओं के नाम था. यह वीडियो ऐसे समय आया,  जब 2026 विधानसभा चुनाव में TMC को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और फाल्टा सीट पर BJP ने धमाकेदार जीत हासिल की. वीडियो में ममता बनर्जी शांत लेकिन बेहद सख्त और भावुक अंदाज में दिखाई दीं. उन्होंने चुनाव नतीजों को जनता का असली फैसला मानने से इनकार किया और आरोप लगाया कि चुनाव में बड़े स्तर पर धांधली, हिंसा और केंद्र सरकार का दखल हुआ.

ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव के दौरान EVM डेटा में गड़बड़ी की गई और नतीजों में हेरफेर हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि कई सीटों पर बाद के राउंड में अचानक नतीजे बदल दिए गए.उन्होंने यह भी कहा कि TMC एजेंटों को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला गया, कई जगह उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया और BJP आईटी सेल के लोग कथित तौर पर डेटा सिस्टम तक पहुंचे.ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से चुनाव जीत चुकी थी, लेकिन धांधली की वजह से हार दिखाई गई.

My message to the people of Bengal and the workers of the @AITCofficial. pic.twitter.com/sbl0umM8qp

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 24, 2026

स्रोत: ABP Hindi