Conman Sukesh Chandrashekhar: कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश दिए गए हैं. मामला 200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में सुकेश समेत इन तीनों के खिलाफ समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश दिए गए हैं.
इससे पहले 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी से जुड़े MCOCA मामले में भी सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. कोर्ट ने आरोपों पर औपचारिक हस्ताक्षर के लिए इस मामले को 3 जून को सूचीबद्ध किया है. दिल्ली पुलिस ने अदिति सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था.
स्रोत: ABP Hindi