Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

West Bengal Cabinet Expansion Highlights:: शुभेंदु अधिकारी के 'स्पेशल 35', बंगाल में BJP कैबिनेट का पहला विस्तार, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Bengal Cabinet Expansion Highlights: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का सोमवार (1 जून) को पहला विस्तार हुआ. लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 13 कैबिनेट मंत्री और 22 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें से तीन को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा. इससे पहले 9 मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने पांच अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. तब से सरकार केवल छह मंत्रियों के साथ काम कर रही थी और मुख्यमंत्री अकेले 41 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मुख्यमंत्री सहित 41 सदस्यों का होगा मंत्रिमंडलपश्चिम बंगाल विधानसभा के आकार के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं. सोमवार को 35 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद सरकार में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 40 मंत्री हो जाएंगे. यानी मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 41 होगी. अनुभव को प्राथमिकता देने की रणनीतिसूत्रों का कहना है कि केवल 13 नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करना भाजपा की अपेक्षाकृत छोटे मंत्रिमंडल की रणनीति को दर्शाता है. माना जा रहा है कि प्रशासनिक अनुभव रखने वाले विधायकों को ही कैबिनेट स्तर की जिम्मेदारी दी जा रही है, जबकि अन्य नेताओं को राज्य मंत्री के रूप में मौका दिया जाएगा. इससे सरकार के कामकाज को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है. कैबिनेट मंत्री - 13 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - 3राज्य मंत्री - 19 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भाजपा विधायक जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दास गुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शरद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार और दूध कुमार मंडल ने लोकभवन में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली. #WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल | भाजपा विधायक जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शपन दास गुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शरद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार और दूध कुमार मंडल ने लोकभवन में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली। (सोर्स: PWD IT डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/BF91fj3LwK

स्रोत: ABP Hindi