Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा.. क्या अन्नामलाई ने सच में कर लिया बीजेपी से किनारा, गृहमंत्री अमित शाह से भी की मुलाकात

BJP Tamil Nadu Ex President K Annamalai Left Party: तमिलनाडु के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की है. उन्होंने साथ ही पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा है. ये मुलाकातें, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की अटकलों की बीच जारी है. के अन्नामलाई ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है, साथ ही एक किताब भी उन्हें दी है.

ऐसे में अब खबर है कि यह पूर्व आईपीएस अधिकारी एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं. इसका दृष्टिकोण उनके सहयोगियों के अनुसार धर्मनिरपेक्ष और तमिल प्रथम ही होगा. ऐसे में इस संगठन को अगले सात से आठ महीने में शुरू किया जा सकता है. यह संगठन तमिलनाडु में बीजेपी और द्रविड़ पार्टियों के खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करेगा.

स्रोत: ABP Hindi