कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 6 जून यानी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. यह संगठन पहली बार इस स्तर पर जंतर-मंतर में बड़ा पब्लिक प्रोग्राम कार्यक्रम करने जा रहा है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचने वाले हैं. उनका कहना है कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले वह पुलिस से जरूरी अनुमति और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेंगे. इसके बाद सुबह 9 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू करने की योजना है.
CJP के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि इस प्रदर्शन में कितनी संख्या में लोग शामिल होते हैं. पार्टी का कहना है कि देश की शिक्षा व्यवस्था ने एक करोड़ से अधिक छात्रों को निराश किया है और उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है. संगठन ने नीट पेपर लीक मामले से जुड़ी कथित गड़बड़ियों का भी उल्लेख किया है. इसके साथ ही हाल में हुई CBSE परीक्षाओं और OSM से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई गई है.
स्रोत: ABP Hindi