22 जून 2026 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 जो दिल्ली से अमृतसर जा रही थी, उसी समय लैंडिंग के दौरान अपना रास्ता भटक गई और पाकिस्तान के एयरस्पेस में एंट्री कर गई. बर्ड स्ट्राइक के बाद रनवे जांच के चलते विमान को लैंडिग से होल्ड पर रखा गया था. यह जानकारी डीजीसीए ने दी है. सोमवार को पाकिस्तान के एयरस्पेस में एयर इंडिया की फ्लाइट घुसने का मामला सामने आया था.
पाकिस्तान के एयरस्पेस पर जाने को लेकर DGCA ने क्या बताया ?
डीजीसीए के मुताबिक, जब विमान को रडार गाइडेंस के जरिए अप्रोच कराया जा रहा था, तो कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया. इसकी जानकारी तुरंत पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी को दी गई. साथ ही तालमेल बनाए रखा. बाद में फ्लाइट को अमृतसर की जगह वापस दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया. इसके बाद उनकी सुरक्षित लैंडिंग हो सकी. अब इस पूरे मामले पर अमृतसर से जुड़े एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की गई. एयर इंडिया फ्लाइट की तरफ से पाकिस्तान एयरस्पेस में एंट्री पर डीजीसीए ने यह जानकारी साझा की है.
स्रोत: ABP Hindi