Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Indian Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें

भारत सरकार ने पासपोर्ट को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि भारतीय पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है. इसे नागरिकता साबित करने का अंतिम सबूत नहीं माना जा सकता. सरकार ने पासपोर्ट और मोबिलिटी सिस्टम को लेकर एक विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट भारत सरकार की तरफ से उन लोगों को दिया जाता है जो भारतीय नागरिक होते हैं, लेकिन इसका मुख्य काम विदेश यात्रा को आसान बनाना और दूसरे देशों में पहचान के रूप में इस्तेमाल होना है. हालांकि, इस बीच भारत की पासपोर्ट रैकिंग की बात करें तो हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के लेटेस्ट एडिशन के अनुसार, भारत दुनियाभर में 80वें स्थान पर है. पासपोर्ट रैंकिंग से जुड़े मामले में भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत बदतर है.  इस मामले पाकिस्तान 100वें नंबर पर है और महज 30 ऐसे देश है, जहां पड़ोसी मुल्क के लोग फ्री वीजा ट्रैवल कर सकते हैं.

भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को दुनियाभर में दर्जनों जगहों पर वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) की सुविधा मिलती है. मौजूदा स्थिति 2025 में 85वें स्थान से बेहतर है, लेकिन, भारत अभी भी दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों से काफी पीछे है. लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट होल्डर बिना वीजा के 56 देशों की यात्रा कर सकते हैं, जबकि 170 देशों के लिए वीजा की जरूरत होती है. इनमें से ज्‍यादातर वीजा-फ्री देश अफ्रीकी और दक्षिण-पूर्वी देश हैं.

स्रोत: ABP Hindi