प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम है. हैदराबाद हाउस में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान ने भारत की विकास यात्रा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की पीएम तकाइची को अपनी छोटी बहन बताते हुए कहा कि उनकी ये यात्रा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि जापान की प्रिसीजन टेक्नोलॉजी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता का संगम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक विकास को नई गति देगा. रक्षा क्षेत्र में पहली संयुक्त विकास परियोजना पर समझौता भी इसी दिशा में बड़ा कदम है.
स्रोत: ABP Hindi