Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मगरमच्छ के हमले में किसान की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

IMG-20260704-WA0085.jpg 218.07 KB
उमरी बेगमगंज गोंडा। क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा निवासी 55 वर्षीय केशवराम पुत्र बंगी की मगरमच्छ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
सूचना के मुताबिक  केशवराम सोमवार को भैंस चराने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उन्हें प्यास लगी तो वह नदी का पानी पीने के लिए किनारे झुके। तभी नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें पानी में खींच लिया। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में मौजूद यह आदमखोर मगरमच्छ अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इसी वर्ष मगरमच्छ के हमले में यह दूसरी मौत है, जबकि कुछ समय पहले एक अन्य व्यक्ति पर हुए हमले में ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई थी।
लगातार हो रही घटनाओं से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भारी भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से आदमखोर मगरमच्छ को तत्काल पकड़ने तथा नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।