पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी ने 15 जून को भारत का चुनाव आयोग(ECI) के सचिव अश्विनी मोहल को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि ECI के साथ पार्टी की ओर से आधिकारिक संवाद के लिए केवल दो नेताओं को अधिकृत किया गया है. पत्र के अनुसार, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन ही अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तरफ से चुनाव आयोग के साथ आधिकारिक बातचीत करेंगे. इस बीच आज सुबह चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि वह खुद को चुनाव आयोग के सामने TMC की अधिकृत प्रतिनिधि की भूमिका से भी अलग कर रही हैं.
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद पार्टी के भीतर इस बदलाव को अहम माना जा रहा है. फिलहाल TMC की ओर से इस घटनाक्रम पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. राजनीतिक हलकों में इस फैसले को संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. खासतौर पर चुनावी रणनीति और चुनाव आयोग के साथ समन्वय को लेकर पार्टी अब नई व्यवस्था के तहत आगे बढ़ती नजर आ रही है.
TMC Chief Mamata Banerjee wrote a letter to the ECI Secretary Ashwani Mohal on 15th June, stating that only AITC National General Secretary Abhishek Banerjee and Joint Secretary Derek O'Brien were authorised from the party for all communications with the ECI.
Earlier today,… pic.twitter.com/BWQFon5po9
— ANI (@ANI) July 4, 2026
स्रोत: ABP Hindi