Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का मध्य-पूर्व देशों का दौरा रविवार से शुरू हो रहा है. विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी. शनिवार को जारी हुई प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि जयशंकर 11 दिन के विदेश दौरे पर जा रहे हैं. उनका यह दौरा पांच जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान वह मध्य-पूर्व में क़तर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. इसके बाद वह न्यूयॉर्क और ब्रसेल्स की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, डॉ. एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक क़तर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों और शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात करेंगे. मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा का मक़सद इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करना है. साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इसके बाद जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहाँ वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की अवधि के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे. और फिर वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की तीसरी बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान वह यूरोपियन यूनियन और बेल्जियम के अपने समकक्षों से भी मुलाक़ात करेंगे. इमेज स्रोत, K Asif/The India Today Group via Getty Images छत्तीसगढ़ की लोक कला पंडवानी को देश और दुनिया में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का रविवार तड़के निधन हो गया. वह 70 वर्ष की थीं. लंबे समय से बीमार तीजन बाई ने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली. एम्स रायपुर के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बीबीसी से पुष्टि करते हुए बताया, "तीजन बाई को 27 मई को यहां लाया गया था. उन्हें पार्किंसन से लेकर कई तरह की बीमारियां थीं जिनका इलाज़ चल रहा था." उन्होंने बताया, "4-5 जुलाई की दरम्यानी रात उन्हें 2:45 बजे दिल का दौरा पड़ा और लगभग 3:15 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली". तीजन बाई ने अपनी बुलंद आवाज, प्रभावी अभिनय और अनोखी प्रस्तुति शैली से पंडवानी को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक नई पहचान दिलाई. महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत करने की उनकी कला ने उन्हें देश और दुनिया भर में मशहूर कर दिया था. उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. छत्तीसगढ़ के भिलाई के गनियारी गांव में जन्मीं तीजन बाई ने कम उम्र में ही पंडवानी गायन शुरू कर दिया था. सिर्फ़ 13 साल की उम्र में उन्होंने मंच पर अपना पहला प्रदर्शन किया था. महाभारत की कथाओं को अपनी दमदार आवाज़, अभिनय और अनूठी प्रस्तुति के साथ मंच पर जीवंत करने की उनकी शैली ने इस लोक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई. उन्होंने महाभारत के आख्यानों को पंडवानी गायन के ज़रिये दुनिया भर में पहुंचाने का काम किया. अपने लंबे कलात्मक सफर में उन्होंने देश और विदेश में अनेक प्रस्तुतियां दीं. भारतीय लोक कला में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इमेज स्रोत, Arif Hudaverdi Yaman/Anadolu via Getty Images तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने शनिवार को कहा कि इसराइल को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को पटरी से उतारने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के कोशिश तब तक कामयाब नहीं हो सकती जब तक कि क्षेत्रीय देशों का समर्थन और सहयोग न मिले. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इस्तांबुल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अर्दोआन ने कहा, "क्षेत्रीय देशों की इच्छा और उनके योगदान पर आधारित समाधान ही टिकाऊ हो सकता है. ऐसा कोई भी समाधान, जिसे क्षेत्र के देशों का समर्थन न मिले, लंबे समय तक नहीं चल सकता." अर्दोआन ने कहा, "हम इसराइली सरकार की उन कोशिशों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं, जिनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को पटरी से उतारना है. मौजूदा इसराइली सरकार लगातार युद्ध का रास्ता अपना रही है. उसे हमारे क्षेत्र को एक बार फिर बारूद और खून की गंध में डुबोने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए." इमेज स्रोत, Arif Hudaverdi Yaman/Anadolu via Getty Images अर्दोआन पहले भी कई बार इसराइल पर अमेरिका-ईरान समझौते को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने गज़ा, लेबनान और सीरिया में इसराइल के सैन्य हमलों की भी बार-बार कड़ी आलोचना की है. इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री हकान फ़िदान ने कहा था कि इसराइल इस समय एक नए दुश्मन की तलाश में है. फिदान ने सीएनएन तुर्क से बातचीत में कहा था, "जब तक इसराइल या कोई अन्य पक्ष तुर्की के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितों के ख़िलाफ़ काम करता रहेगा तब तक हमें किसी से डरने, हिचकिचाने या पीछे हटने की कोई वजह नहीं है." फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुक़ाबले में फ़्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर क्वॉर्टर फ़ाइनल में एंट्री कर ली. फिलाडेल्फिया में 38 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मैच में किलियन एम्बापे ने पेनल्टी के ज़रिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागा. भीषण हीटवेव से जूझ रहे फिलाडेल्फिया में खेले गए इस विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मुक़ाबले में पराग्वे ने फ़्रांस को कड़ी टक्कर दी और उसे काफ़ी देर तक मुश्किल में बनाए रखा. लेकिन समय रहते किलियन एम्बापे ने 70वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर फ़्रांस को जीत दिला दी. इस जीत के साथ फ़्रांस लगातार चौथी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है. गुस्तावो अल्फारो के मार्गदर्शन में खेल रही पराग्वे की टीम ने 5-4-1 का बेहद रक्षात्मक फॉर्मेशन अपनाया था. अब क्वार्टर फ़ाइनल में गुरुवार को उसका मुकाबला मोरक्को से होगा. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें . बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें. ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के पांच में से तीन नेता क्यों नहीं जा पाए बेंगलुरु क्रेच दुर्व्यवहार मामलाः अभिभावक ने बताया पीड़ित बच्ची के व्यवहार में आया बदलाव

स्रोत: BBC Hindi