Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

इमेज स्रोत, DrNarottamMisra/ANI मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट कट गया है. जिसके बाद उनके समर्थकों ने दतिया में विरोध प्रदर्शन किया और शनिवार सुबह पुलिस पर भी पथराव किया. नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने बीती रात नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया, जिससे लंबी दूरी तक वाहनों की क़तार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा, "यह जाम सुबह 5 बजे तक लगा रहा और क़रीब 11 घंटे तक चला. जाम 20 से 25 किलोमीटर तक फैला हुआ था. इससे चार ज़िले प्रभावित हुए- दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर. इनमें सबसे ज़्यादा असर ग्वालियर पर पड़ा. कई बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थीं." उन्होंने कहा, "हमने पूरी रात प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. सुबह क़रीब 4 बजे हमने फिर से पुलिस बल बुलाया और उन्हें दोबारा समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ. इसके बाद उनकी तरफ़ से पथराव शुरू हो गया. भीड़ को पीछे हटाने के लिए हमने आंसू गैस के गोले छोड़े." "प्रदर्शनकारी दफ़्तर की इमारत के अंदर चले गए और वहीं से फिर पथराव करने लगे. हमारे आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए. एसडीपीओ के हाथ में गंभीर चोट आई. एसपी और एएसपी भी घायल हुए. मेरे सिर पर भी लगी, हालांकि मैंने हेलमेट पहन रखा था." वानखेड़े ने बताया कि कई वाहनों को पलट दिया गया और उनके शीशे तोड़ दिए गए. पुलिस की तीन-चार गाड़ियों और कई ट्रकों के शीशे भी तोड़े गए, जिससे बड़े स्तर पर हिंसा हुई. उन्होंने कहा, "इतना सब होने के बावजूद दतिया प्रशासन और पुलिस ने न तो लाठीचार्ज किया और न ही जवाब में पथराव किया. हमने पूरी कोशिश की कि मामला शांति से सुलझ जाए, लेकिन जब वे नहीं माने तो हमें आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा." दतिया के कलेक्टर ने कहा कि फ़िलहाल हम अंदर मौजूद प्रदर्शनकारियों से बाहर आने की अपील कर रहे हैं. अगर वे एक-एक करके बाहर आते हैं और अपने घर चले जाते हैं, तो हमें कोई परेशानी नहीं है, हम उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा, "लेकिन अगर वे बात नहीं मानते और पांच-दस लोगों के समूह में बाहर आने की कोशिश करते हैं, तो हम सख़्त कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं. हम इस स्थिति से सख़्ती से निपटेंगे." मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने हरा दिया था. दतिया में उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की वजह से होने जा रहा है. साल 1998 के बैंक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजेंद्र भारती को तीन साल की सज़ा सुनाई थी. इसके बाद उनकी सदस्यता चली गई थी. इसी वजह से चुनाव आयोग ने उपचुनाव का एलान किया. दक्षिणी फ़िलिपींस में दशकों के सबसे शक्तिशाली तूफ़ानों में से एक 'बावी' के प्रभाव से हुए भूस्खलन में क़रीब 15 लोगों की मौत हो गई है. पूर्वी एशिया के कई देश भी इस भीषण तूफ़ान के असर को लेकर अलर्ट हो गए हैं. 'बावी' तूफ़ान क़रीब 1,000 किलोमीटर (620 मील) तक के क्षेत्र में फैला है, जो प्रशांत महासागर से होते हुए ताइवान की ओर बढ़ रहा है. इसका आकार लगभग फ़्रांस के बराबर बताया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफ़ान के कारण ताइवान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के साथ-साथ जापान के दूरदराज़ द्वीपों में भारी बारिश होने की संभावना है. शनिवार को इसके दक्षिण-पूर्वी चीन के तट से टकराने का अनुमान है. तूफ़ान के ख़तरे को देखते हुए कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि स्कूलों में क्लासेज़ स्थगित कर दी गई हैं. वहीं, लोग आवश्यक वस्तुओं का इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे सुपरमार्केट की कई शेल्फ़ खाली हो गई हैं. फ़िलिपींस के मिंडानाओ द्वीप पर भारी बारिश के कारण कई परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गए. बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. ब्रिटेन की पूर्व सांसद और सरकार में मंत्री रह चुकीं 78 वर्षीय एन विडकंब की मौत के मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय एक युवक को हत्या के संदेह में गिरफ़्तार किया है. डेवॉन और कॉर्नवाल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रिटिश नागरिक आरोपी को डेवॉन के न्यूटन एबॉट से हिरासत में लिया गया है. फ़िलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. दरअसल, पूर्व कंज़र्वेटिव मंत्री और रिफ़ॉर्म यूके की प्रवक्ता रह चुकीं एन विडकंब का शव गुरुवार सुबह डार्टमूर क्षेत्र के हेटर गांव स्थित उनके घर में मिला था. पुलिस के अनुसार, उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. मामले की शुरुआती जांच में काउंटर टेरर पुलिसिंग की टीम भी शामिल हुई थी, लेकिन फ़िलहाल इस घटना को आतंकवाद से जुड़ा नहीं माना जा रहा है. असिस्टेंट चीफ़ कांस्टेबल मैट लॉन्गमैन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह संकेत मिले कि हत्या के पीछे कोई राजनीतिक मक़सद था. उन्होंने यह भी कहा कि फ़िलहाल यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि अभियुक्त एन विडकंब को जानता था या नहीं. उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह आगे आकर जांच में सहयोग करे. इस घटना पर शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. इमेज स्रोत, Arif Hudaverdi Yaman/Anadolu via Getty Images पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से बातचीत की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने बताया है कि उन्होंने पेज़ेश्कियान से चर्चा के दौरान इस बात पर ज़ोर दिया है कि शांति कायम रखने के लिए कूटनीति ज़रूरी है. शहबाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार देर रात को एक्स पोस्ट में लिखा, "आज मैंने अपने भाई ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेज़ेश्कियान से बात की. हमने बदलते हालात पर चर्चा की और इस बात पर ज़ोर दिया कि हाल के महीनों में मिली शांति को बचाने के लिए संयम, बातचीत और कूटनीति ज़रूरी है." उन्होंने लिखा, "मैंने दोहराया कि पाकिस्तान स्थायी शांति के लिए ईमानदार और सच्चा मध्यस्थ बनने की भूमिका निभाने को तैयार है. हमने यह भी तय किया कि इस्लामाबाद की हाल की यात्रा के दौरान बने द्विपक्षीय सहयोग के एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा." गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करवाने और युद्ध को पूरी तरह ख़त्म कराने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है. इमेज स्रोत, David Ramos/Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 के दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में स्पेन की ओर से फ़ाबियन रूइज़ और मिकेल मेरिनो ने गोल किए, जबकि बेल्जियम की तरफ़ से चार्ल्स डी केटेलारे ने एकमात्र गोल किया. फ़ाबियन रूइज़ ने मैच के पहले हाफ़ के 30वें मिनट में गोल दागा. हालांकि, स्पेन की यह बढ़त ज़्यादा समय तक नहीं रही, क्योंकि चार्ल्स डी केटेलारे ने हाफ़ टाइम से पहले ही 41वें मिनट में गोल करके मैच में बेल्जियम की वापसी करा दी. इसके बाद मैच ख़त्म होने से ठीक पहले 88वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. अब सेमीफ़ाइनल में स्पेन का सामना मौजूदा उपविजेता फ़्रांस से होगा. यह मुक़ाबला डलास स्टेडियम में खेला जाएगा. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें. बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर क्या बोले प्रशांत किशोर दिल्ली में यमुना किनारे क्यों चले बुलडोज़र, क्या आगे और भी इलाक़े आएंगे ज़द में?: ग्राउंड रिपोर्ट भारत अपना अहम हथियार ब्रह्मोस कई देशों को क्यों बेच रहा है, क्या रूस की परमिशन ज़रूरी है? जब दो दिन नहीं दिखा सूरज: इतिहास का सबसे तेज़ धमाके वाला ज्वालामुखी विस्फोट

स्रोत: BBC Hindi