बिहार के पटना में रहने वाली दो बहनें सबा और फ़रहा सिर से जुड़ी हैं. वो 22 साल से इसी दर्द के साथ जी रही हैं. साल 2005 में सबा और फ़रहा मीडिया की सुर्खियों में आई थीं, जब अबू धाबी के तत्कालीन क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान ने उनकी मदद करने की बात कही थी. इसी दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान ने भी इन बहनों से मुलाकात की और मदद की पेशकश की. हालांकि इतने साल बीत जाने के बाद अब इन बहनों की हालत कैसी है. देखिए यह रिपोर्ट. वीडियोः सीटू तिवारी और शाहनवाज़ अहमद बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
स्रोत: BBC Hindi