Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

यूक्रेन में ज़ेलेंस्की के ख़िलाफ़ क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Oleksandr Khomenko/NurPhoto via Getty Images यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव को बदलने के अचानक लिए गए फ़ैसले से सिविल सोसाइटी में भारी नाराज़गी है और सांसदों ने भी इसका विरोध किया है. गुरुवार सुबह राजधानी कीएव और यूक्रेन के अन्य शहरों में ज़्यादातर युवा जमा हुए. उन्होंने "फेडोरोव से दूर रहो" और "जीत में बाधा डालना बंद करो!" लिखे हुए पोस्टर उठाए और "शर्म करो!" के नारे लगाए. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सिक्योरिटी सर्विस (SBU) के कार्यवाहक प्रमुख मेजर-जनरल येवेनी खमारा का नाम कार्यवाहक रक्षा मंत्री के तौर पर आगे बढ़ाया है. ज़ेलेंस्की ने कहा, "खमारा ने तकनीकी युद्ध अभियानों में व्यापक और कई मामलों में अभूतपूर्व अनुभव हासिल किया है." अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ने अमेरिका के चुनावी डेटा में सेंध लगाई है. ट्रंप ने कहा, "सालों तक अमेरिकियों से चुनाव इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के बारे में खुलेआम झूठ बोला गया. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटों की गिनती करने वाले सिस्टम शामिल हैं. “हम पहले से गोपनीय रखी गई यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी की असेसमेंट रिपोर्ट और दूसरी रिपोर्ट जारी कर रहे हैं, जो यह साबित करती हैं कि हमारी सरकार को लंबे समय से पता था कि ये मशीनें हमलों का सामना करने के लिए बहुत ज़्यादा कमज़ोर हैं.” उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से कहा "हमारा मानना ​​है कि अमेरिका के विरोधी, जिनमें कम से कम रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ-साथ गैर-सरकारी समूह भी शामिल हैं. उनके पास अमेरिका के चुनाव इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने की क्षमता है.” वहीं व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा, "इन दस्तावेज़ों से मालूम चलता है कि साल 2020 के चुनाव से शुरू होकर कई सालों के दौरान चीन ने चुनाव से जुड़े डेटा में अब तक की सबसे बड़ी सेंध लगाई है. जिससे चीन ने गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका के 22 करोड़ (220 मिलियन) वोटरों की जानकारी हासिल कर ली." नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से इस परीक्षा में टॉप किया है. पीटीआई से बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा, "मैंने पहली रैंक हासिल की है. मैंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं. मैंने बहुत मेहनत की है, मुझे नींद नहीं आती थी. मुझे लगता है कि मैं जितना कर सकता था मैंने उतना किया. मुझे यह सपने जैसा लग रहा है. हर कोई बहुत खुश है. मेरा परिवार और मेरे टीचर सभी खुश हैं." समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीट यूजी 2026 में इस बार 11.21 लाख बच्चों ने सफलता हासिल की है. सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं है. वहीं 19 स्टूडेंट्स ने 720 में से 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं. इससे पहले नीट यूजी 2026 की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद यह परीक्षा दोबारा कराई गई थी. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है. कॉर्डिफ़ में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है. तीन मैचों की सिरीज़ अब 1-1 से बराबर हो गई है. पहला वनडे भारत ने जीता था. टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवरों में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है. भारत की ओर से विराट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 45वें ओवर में जीत हासिल कर ली. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा नाबाद 99 रन की पारी खेली. भारत की ओर जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए वहीं इंग्लैंड के लिए जोफ़्रा आर्चर और गस एटिंकसन ने तीन-तीन विकेट लिए. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है. अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने लगातार छठी रात ईरान पर हमले किए हैं. होर्मज़ु स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच संघर्ष बना हुआ है. यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि इन हमलों का मकसद "ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कम करना" था. इसके साथ ही, कमांड ने बताया कि स्ट्रेट की नाकेबंदी के तहत उसने एक जहाज़ पर नियंत्रण किया है. ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी मिसाइलें होर्मुज़ स्ट्रेट के पास स्थित क़ेशम द्वीप के करीब गिरी हैं. इसके साथ ही न्यूक्लियर प्लांट वाली जगह बंदर अब्बास और बुशहर में गिरी हैं. यह भी कहा गया कि होर्मोज़गन प्रांत में दो पुलों पर हमले हुए हैं. बीबीसी ने होर्मोज़गन प्रांत में बंदर अब्बास के पश्चिम में स्थित एक पुल पर हुए हमले की पुष्टि की है. इस हफ़्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान बातचीत के लिए वापस नहीं आया, तो वे ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला करेंगे. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव अब से दोपहर दो बजे तक अहम ख़बरें आप तक पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

स्रोत: BBC Hindi