केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ED ने मध्य प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए इंदौर और मंदसौर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई करीब 70 करोड़ रुपये कीमत की 70 किलो एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स की कथित तस्करी से जुड़े मामले में की गई.
ये जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी. एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान ED को पता चला कि मामले का एक मुख्य आरोपी अपने सभी पुराने ठिकाने छोड़कर फरार हो गया था.
स्रोत: ABP Hindi