Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को उनकी इच्छा के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखने के मुद्दे पर अब डॉक्टरों के संगठन भी सामने आ गए हैं. सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सोनम वांगचुक के अधिकारों की रक्षा की मांग की है.

सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने 18 जुलाई की सुबह उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. तब से वह अस्पताल में ही हैं. उनकी पत्नी गीतांजलि ने आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर उन्हें हिरासत में रखा जा रहा है. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि सोनम वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी जाए.

स्रोत: ABP Hindi