Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. प्रह्लाद जोशी ने बताया कि वह कल कर्नाटक में थे और देर रात दिल्ली पहुंचे. इसके बाद आज सुबह उन्होंने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वह मंत्रालय से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाने और कामकाज को समझने में लगे हुए हैं.

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज पूरे दिन उनकी लगातार कई बैठकें हुईं. उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली. उनके अनुसार शिक्षा मंत्रालय बहुत बड़ा विभाग है और इसकी जिम्मेदारियां भी काफी व्यापक हैं, इसलिए इसे पूरी तरह समझने में समय लगेगा. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय उनके लिए एक नया विषय है. इसलिए वह जल्दबाजी में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. फिलहाल उनकी प्राथमिकता मंत्रालय के सभी विभागों, योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी लेना है.

#WATCH | Delhi: After taking additional charge of the Ministry of Education, Union Minister Pralhad Joshi says, "The Prime Minister has entrusted me with this responsibility with full confidence. I was in Karnataka yesterday. I reached here last night and came this morning to… pic.twitter.com/S7jZvVo324

— ANI (@ANI) July 26, 2026

स्रोत: ABP Hindi