Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा ने बिहार में प्रदर्शकारियों की गिरफ़्तारी का लगाया आरोप और दी चेतावनी

सीपीआई (एमएल-लिबरेशन) के छात्र संगठन आइसा की नेता नेहा बोरा ने बिहार में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ़्तार किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने आइसा के एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह बिहार पहुंचकर इस मामले को पूरे ज़ोर-शोर से उठाएंगीं. उनका कहना है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों से किए गए वादे का उल्लंघन किया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया था कि केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कोई क़ानूनी कार्रवाई न करने का वादा किया था. नेहा ने कहा, ''इसके बावजूद स्टूडेंट्स को गिरफ़्तार कर जेलों में भरा जा रहा है.'' उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है. इनमें ज़्यादातर मुस्लिम स्टूडेंट्स हैं. वीडियो में वह कहती दिख रही हैं, ''एक तरफ़ जहां हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देशभर में पेपर लीक के ख़िलाफ़ आंदोलनों में शामिल लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.'' ''बिहार में पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ के साथ आइसा के एक्टिविस्ट साथी धनंजय, साथी दीपांकर, साथी सबा और साथी दिव्यम को बेऊर जेल में तीन दिन से बंद किया गया है. उनके ख़िलाफ़ नौ से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास का केस भी शामिल है.'' ''एक दिन के प्रदर्शन के आधार पर ये सभी फ़र्ज़ी केस लगाए जा रहे हैं. बिहार के अलग-अलग ज़िलों में 100 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई किए जाने की ख़बर आ रही है.'' उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में लगभग 14 स्टूडेंट्स को पेपर लीक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने पर जेल में बंद कर दिया गया है. इन प्रदर्शनकारियों में ज़्यादातर मुस्लिम स्टूडेंट्स हैं. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि अब 70 और लोगों के ख़िलाफ़ इस तरह के मुक़दमे किए जाएंगे. ये तमाम गिरफ़्तारियां और कार्रवाइयां प्रदर्शनकारियों से सरकार के किए गए वादे का उल्लंघन हैं. सरकार ने वादा किया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होगी.'' नेहा बोरा ने कहा कि वह पटना पहुंच रही हैं, जहां वह जेल में बंद प्रदर्शनकारियों से मिलेंगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस काम में उनकी मदद करें. इमेज स्रोत, jyotirmayeenayak_official18 सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडियन आइडल का 16वां एडिशन जीतने वाली ज्योतिर्मयी नायक को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''ओडिशा की बेटी और इंडियन आइडल-16 की विजेता बनीं ज्योतिर्मयी नायक को हार्दिक बधाई. अपनी मधुर आवाज़ और अथक मेहनत के दम पर उन्होंने पूरे देश में ओडिशा का नाम रोशन किया है. उनकी लगन, निरंतर अभ्यास और यह शानदार उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.'' क़रीब 10 महीने तक चले इंडियन आइडल के 16वें एडिशन का समापन ओडिशा की 24 वर्षीय ज्योतिर्मयी नायक की जीत के साथ हुआ. उन्हें इस सीजन का विजेता घोषित किया गया, जबकि जबलपुर के तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप रहे. इंडियन आइडल-16 में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज थे. इमेज स्रोत, jyotirmayeenayak_official18 ज्योतिर्मयी नायक को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये भी मिले. उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय उन कैंसर मरीजों को दिया, जिनकी उन्होंने म्यूजिक थेरेपी के जरिए मदद की और उन्हें नई उम्मीद देने की कोशिश की. भारत की स्टार वेटलिफ़्टर मीराबाई चनू ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा है कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने से ज़्यादा खुशी की और कोई बात नहीं हो सकती. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मीराबाई चानू ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं. कॉमनवेल्थ खेलों में यह मेरा तीसरा गोल्ड मेडल है. कुल मिलाकर चौथा मेडल. मेरी यात्रा 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों से ही शुरू हुई थी, जहां मैंने सिल्वर मेडल जीता था. उन्होंने कहा, ''आज भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर मुझे बेहद खुशी हो रही है. लगातार गोल्ड मेडल जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है, इसलिए आज मैं बहुत खुश हूं." अपने बालों में लगे तिरंगे वाले क्लिप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "ये तिरंगे वाले क्लिप मैंने खुद बनाए हैं. मैं चाहती थी कि मेरे पास ऐसी कोई खास चीज हो जो हमारे राष्ट्रीय ध्वज का प्रतिनिधित्व करे. कल रात अचानक लगा कि मुझे कुछ बनाना चाहिए, इसलिए मैंने तितली के आकार के ये क्लिप खुद तैयार किए. तिरंगे को अपने साथ रखने से मुझे बहुत खुशी मिलती है. आज मैं बेहद भावुक हो गई थी और बहुत रोई भी. यह पल मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ था, लेकिन उतना ही खुशी देने वाला भी.'' इमेज स्रोत, ROMAIN PERROCHEAU / AFP via Getty Images फ़्रांस के शहर बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग को देखते हुए आसपास के इलाकों से हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं. फ़्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि इलाके में स्थिति अब भी "बेहद मुश्किल" बनी हुई है. उन्होंने बताया कि आग अनिश्चित दिशा में बढ़ते हुए बोर्दो की ओर बढ़ रही है. हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल शहर को खाली कराने की संभावना को कम बताया है. इमेज स्रोत, ROMAIN PERROCHEAU / AFP via Getty Images शनिवार रात से रविवार सुबह तक बोर्दो के दक्षिण में स्थित जिरोंद क्षेत्र के गांवों से करीब 55,000 लोगों को निकाला गया. यह इलाका अपने अंगूर के बागानों और वाइन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. पिछले एक सप्ताह से यूरोप के कई हिस्सों में जंगलों में आग भड़क रही है. सबसे अधिक असर फ़्रांस और स्पेन में देखा गया है, जहां अब तक 3 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. नंदन नीलेकणी कौन हैं जिन्हें पीएम मोदी ने एग्ज़ाम सुधार वाली टास्क फ़ोर्स का दिया ज़िम्मा मीराबाई चनू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, तोड़े कई रिकॉर्ड कॉकरोच जनता पार्टी का भविष्य क्या है और अब वो आगे क्या करेगी? सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सनातन धर्म से जुड़े बयान पर दी सफ़ाई, आख़िर क्यों हुई थीं ट्रोल

स्रोत: BBC Hindi