Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत परिजनों में कोहराम




वजीरगंज गोंडा l थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका शौच के लिए खेत गई थी जहां बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।

 पीडित पिता ननकन पुत्र वारिस अली निवासी ग्राम पंचायत परसापुर महड़ौर ने बताया कि गांव के दो युवकों ने अपने मकई के खेत में विद्युत तार लगा रखा था। जब पीड़ित की लड़की अफ्साना (17) वर्षीय सोमवार की सुबह शौच के लिये खेत गई थी, तब खेत में ही लड़की को बिजली तार से झटका करन्ट लग जाने के कारण मौत हो गई है। एसएसआई वेदराम यादव ने बताया कि आरोपी गुडडू पुत्र इब्राहीम व सलमान पुत्र इब्राहीम निवासी ग्राम परसापुर महड़ौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।