Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों के जश्न मनाने वाले वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी जीत के बाद विनम्रता बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. वांगचुक ने समर्थकों से अपील की कि वे अपनी सफलता का जश्न गरिमा, जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं.

सोनम वांगचुक ने कहा कि सफलता हासिल करना जरूरी है, लेकिन उसके बाद सम्मान और विनम्रता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर CJP नेताओं के जश्न मनाने वाले वीडियो को लेकर काफी बहस चल रही है. इन वीडियो में पार्टी के कुछ खास सदस्य धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नाचते और खुशी मनाते दिखाई दिए थे.

स्रोत: ABP Hindi