Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने संसद परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की कोशिश की. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने एक नाटक के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया, जिसने संसद परिसर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया. प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दिखाई दिए. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी सांसद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान एक दान पेटी रखी गई, जिसमें राहुल गांधी को चढ़ावा चढ़ाते दिखाया गया.

नाटक के एक हिस्से में साधु के वेश में मौजूद पप्पू यादव दान पेटी लेकर भागते हुए दिखाई दिए. इसके बाद अन्य विपक्षी सांसद उन्हें रोकने और चोर-चोर के नारे लगाने का अभिनय करते नजर आए. विपक्षी नेताओं का कहना था कि यह प्रदर्शन कथित चढ़ावा चोरी और अलग-अलग मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने के लिए किया गया है. प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी भी की. सांसदों ने अमित शाह सदन में आओ, जवाब दो, चढ़ावा चोरी नहीं चलेगी और पेपर चोरी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन में हाल के अलग-अलग राजनीतिक और सार्वजनिक मुद्दों को भी जोड़ा गया.

स्रोत: ABP Hindi