Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने रविवार (2 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बचाव किया. सौगत रॉय ने यह बचाव उस मामले में किया है, जिसको लेकर इन दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है. विरोद प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी शिकायत की गई है.   रॉय ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करती है. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को कहा है कि राहुल गांधी और पप्पू यादव सही काम कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन सही था. यह बीजेपी का तरीका है. अगर कोई उनका विरोध करता है, तो वे एफआईआर दर्ज करते हैं.  उनका बयान ऐसे वक्त आए हैं, जब वाराणसी पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.   क्या है पूरा विवाद, आइए जानते हैं दरअसल, पूरा विवाद राम मंदिर के चंदा चोरी घटनाक्रम को लेकर है. इसमें पप्पू यादव मंदिर के पुजारी की तरह गेरुए कपड़े पहने हुए हैं. अन्य विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर संसद परिसर के अंदर 31 जुलाई को उन्होंने नाटक किया था. इस नाटक में वह एक चंदा इकट्ठा करने वाली दानपेटी लिए हुए थे. इसमें भ्रष्टाचार के आरोप शामिल थे.  FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार राम मंदिर के कथित चोरी जैसे मुद्दे को नजरंदाज कर रही है. इससे भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं. खेड़ा ने कहा है कि सांसदों के खिलाफ एफआईआर हो रही है. लेकिन सरकार यह भूल जाती है कि जब चंदा चोरी होता है, तो इससे भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं.  BJP ने इस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है बीजेपी ने इस प्रदर्शन की निंदा की है. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर सनातन धर्म और धार्मिक हस्तियों का अपमान करने का आरोप लगाया. बीजेपी नेताओं ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. विपक्षी ने भी इस प्रदर्शन को राजनीतिक अभिव्यक्ति का एक जायज तरीका बताया है. इश घटना के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. राहुल, पप्पू यादव और सपा के अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है.  नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

स्रोत: ABP Hindi