Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, नौ लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाक़े के एक होटल में मंगलवार देर रात आग लगने के कारण एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इन लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है. फ़िलहाल छह अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. उनको सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने फ़ायर ब्रिगेड सूत्रों के हवाले बताया है कि मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. वो इलाज के लिए यहां आए थे. लेकिन पुलिस ने अब तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं की है. फ़ायर ब्रिगेड सूत्रों ने बताया कि रात को लगभग दो बजे होटल की तीसरी मंज़िल पर आग लगी. उसका धुआं पूरी इमारत में भरने लगा. धीरे-धीरे आग आस-पास की इमारतों तक फैल गई. वहां फ़ायर ब्रिगेड का दफ़्तर बगल में ही है. आग लगने की सूचना मिलने पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम के अलावा न्यू मार्केट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. उसके बाद होटल में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ. फ़ायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती अनुमान है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी. लेकिन जांच से ही असली कारण का पता चलेगा. पुलिस ने एक मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है. होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि होटल में फंसे होने के दौरान ही दम घुटने से एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. फ़िलहाल छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही होटल की लिफ़्ट बंद हो गई. वहां ठहरे लोगों में बाहर निकलने की अफ़रा-तफ़री मच गई. लेकिन कुछ लोग अपने कमरे में फंस गए और धुआं भर जाने के कारण बेहोश हो गए. इससे पहले सोमवार तड़के बीरभूम ज़िले में तारापीठ स्थित एक होटल में आग लगने के कारण भी नौ लोगों की मौत हो गई थी. इमेज स्रोत, LUDOVIC MARIN/AFP via Getty Images फ़्रांस ने दो ईरानी राजनयिकों को देश से निष्कासित करने का फ़ैसला किया है. फ़्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, इससे पहले ईरान ने फ़्रांसीसी दूतावास के दो कर्मचारियों को वापस ईरान आने से रोक दिया था. ईरानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि जुलाई में हुए एक राजनयिक विवाद के बाद इन दोनों कर्मचारियों को ईरान लौटने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. 20 जुलाई को फ़्रांस के विदेश मंत्री ने ईरानी सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि इन्होंने दूतावास के दो कर्मचारियों को ‘डराया-धमकाया’ था. दूसरी ओर ईरान ने फ़्रांस पर ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और प्रभाव डालने का आरोप लगाया था. इमेज स्रोत, Saeed Khan / AFP via Getty Images ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (क़रीब एक लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उन्हें अपनी कार में ऐसा इंटरलॉक डिवाइस लगवाने का आदेश दिया गया है, जो उनके शरीर में शराब की मौजूदगी का पता चलने पर कार को स्टार्ट होने से रोक देगा. वॉर्नर ने अप्रैल में सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप स्वीकार किया था. दरअसल, वह एक कार्यक्रम से अपने परिवार को घर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान जांच में उनके ख़ून में अल्कोहल की मात्रा लिमिट के मुक़ाबले दोगुने से भी अधिक पाई गई थी. मामले की सुनवाई में अदालत को बताया गया कि ईस्टर संडे के दिन वॉर्नर ने सड़क किनारे पुलिस की जांच देखकर अपनी कार रोक दी थी. इसके बाद उन्होंने एक महिला के साथ सीट बदलने की कोशिश की थी. जज क्लेयर फार्नन ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वॉर्नर दोबारा इस तरह का अपराध नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि न्यू साउथ वेल्स में सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण अब भी ड्रिंक-ड्राइविंग है. जज ने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि घटना के समय कार में बच्चे भी मौजूद थे. वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. वह फ़िलहाल फ़ॉक्स स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया के लिए कमेंटेटर के तौर पर काम करते हैं. वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग की टीम कराची किंग्स और बिग बैश लीग की सिडनी थंडर के कप्तान भी हैं. इमेज स्रोत, Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images झारखंड सरकार ने छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात अनियमितताओं के चलते 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने का फ़ैसला लिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर इसकी जानकारी दी. रद्द की गई परीक्षाओं में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) की ओर से 2014 के बाद आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं. सरकार के फ़ैसले के मुताबिक़, ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफ़िसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाएं रद्द की गई हैं. इसके अलावा सरकारी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर, सीनियर साइंटिफ़िक ऑफ़िसर, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट समेत कई प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए आयोजित परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं में कहा गया है कि जेपीएससी-जेएसएससी में हुई अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध किया जाएगा. इसके साथ ही जेपीएससी और जेएसएससी में इंटरनल विजिलेंस सेल का गठन किया जाएगा. वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए गठित समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी. इमेज स्रोत, Antonio Masiello/Getty Images संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक निलंबित करने की घोषणा की है. समाचार एजेंसियों के मुताबिक़, यूएई के विदेश मंत्रालय ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने, शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा होने के मद्देनज़र यह फ़ैसला लिया है. इससे कुछ घंटे पहले यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि ईरान ने यूएई की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दाग़ी थीं. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने यूएई के इस दावे को ख़ारिज किया है. जबकि यूएई ने कहा है कि एक मिसाइल यूएई के क्षेत्रीय जल से बाहर गिरी, जबकि दूसरी देश के जलक्षेत्र में आकर गिरी. उल्लेखनीय है कि मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद यूएई उन देशों में शामिल रहा, जिसे ईरान के हमलों का सबसे अधिक सामना करना पड़ा. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - सीजेपी एफ़आईआर रद्द न होने से नाराज़, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी क्या करेगी? - राम माधव की वापसी का पीएम मोदी और अमित शाह के लिए क्या मतलब है? - एक शख़्स के ब्लैडर से निकली तीन किलो की पथरी, शुतुरमुर्ग के अंडे जैसा है साइज़ - 'आपने इतने ब्रह्मोस दागे, अब जंग रोक दें': 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री की चर्चा, पाकिस्तान ने क्या कहा?

स्रोत: BBC Hindi