Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

नेपाल बाढ़: सैटेलाइट इमेज से सामने आई तबाही की भयावह तस्वीरें

इमेज स्रोत, Vantor/Handout via REUTERS नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही का अंदाज़ा, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरों से लगा सकते हैं. बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरों में कई कस्बों और गांवों में तबाही का मंज़र साफ दिख रहा है. पिछले महीने की सैटेलाइट तस्वीरों में नेपाल के तिमुरे इलाक़े में नदी किनारे रंग-बिरंगी इमारतें नज़र आ रही थीं. लेकिन अब वहां कुछ ही इमारतें बची हैं. पूरा इलाका कीचड़, पानी और चट्टानों से लगभग पूरी तरह ढक गया है. इमेज स्रोत, Vantor/Handout via REUTERS इमेज स्रोत, Vantor/Handout via REUTERS त्रिशूली नदी पर बना रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर प्लांट कुछ दिन पहले तक एक फलती-फूलती औद्योगिक जगह थी. अब, ऊपर से देखने पर इसका लगभग कोई निशान भी दिखाई नहीं देता. इमेज स्रोत, Vantor/Handout via REUTERS इमेज स्रोत, Vantor/Handout via REUTERS मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप ने शुक्रवार को मीडिया कारोबारी और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ख़ारिज कर दिया. चंद्रा ने रिलायंस ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों को लेकर आरोप लगाए थे. रिलायंस ग्रुप ने एक बयान में कहा कि वह सुभाष चंद्रा की "बेबुनियाद टिप्पणियों" से निराश है. रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा, "हम रिलायंस ग्रुप का हिस्सा रहे मीडिया संस्थानों पर लगाए गए आरोपों और इशारों को पूरी तरह ख़ारिज करते हैं." ग्रुप ने कहा कि उसके मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया और न ही भविष्य में ऐसा किया जाएगा. रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा कि ग्रुप सुभाष चंद्रा को एक कारोबारी और उद्यमी के तौर पर काफी सम्मान देता है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करता है. दरअसल, सुभाष चंद्रा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और ग्रुप की मीडिया कंपनियों पर आरोप लगाया है कि वे उनके कर्ज़ और हाल की एनसीएलटी कार्यवाही के बारे में गुमराह करने वाली बातें फैला रहे हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राखी बंधवाते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं. ज़ोहरान ममदानी ने लिखा, "राखी का एक छोटा सा धागा एक-दूसरे की रक्षा करने, मदद करने और हर हाल में साथ खड़े रहने के मज़बूत वादे का प्रतीक है." ज़ोहरान ममदानी ने बताया कि उन्होंने इंडिया होम में बुज़ुर्गों के साथ इस ख़ास मौक़े की खुशियां शेयर कीं. दरअसल, ज़ोहरान ममदानी ने मंगलवार को कहा था कि वह मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में होने वाले उस प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. उनके इस बयान के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन्हें हिन्दू विरोधी बताया था. फिलहाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में हैं और वो आज यानी शनिवार को भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. संबंधित ख़बर- ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का किया विरोध इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ को क़रीब तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन हालात अब भी ख़राब हैं. बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. इस बीच मरने वालों और लापता लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. नेपाल की आपदा राहत एजेंसी के मुताबिक़, अब तक 570 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि क़रीब 1,900 लोग अभी भी लापता हैं. अधिकारियों के मुताबिक़, क़रीब चार हज़ार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. वहीं, पर्यटन बोर्ड ने बताया है कि 100 से ज़्यादा पर्यटकों को भी ढूंढ लिया गया है. हालांकि, बाढ़ ने कई इलाक़ों में सड़कें और पुल बहा दिए हैं. इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत टीमों का पहुंचना मुश्किल हो गया है. बाढ़ के बाद लगातार हो रही तेज़ बारिश ने बचाव अभियान को और मुश्किल बना दिया है. तिब्बत में चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, बाढ़ से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है और 554 से ज़्यादा लोग लापता हैं. बाढ़ के बाद तिब्बत में एक झील बन गई है. चीन को डर है कि अगर यह झील अचानक टूट गई, तो फिर से बड़ी बाढ़ आ सकती है. इसी ख़तरे को देखते हुए शुक्रवार कुछ समय के लिए बचाव अभियान रोक दिया गया था. बाद में बचाव का काम फिर शुरू कर दिया गया. लेकिन चीनी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - सालों से इस यात्रा का था इंतज़ार और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पहुंचते ही मैसेज आना हो गए बंद - जाति जनगणना को लेकर क्या कोई भी राजनीतिक दल सच में गंभीर है? - सोनिया गांधी की किताब को न छापने की रिपोर्ट पर पब्लिकेशन कंपनी ने जारी किया बयान - नेपाल में मौत का आंकड़ा 550 के पार, चीन की चेतावनी- झील के ढहने का ख़तरा - मछली बाज़ार से पीएम मोदी का नाम जोड़े जाने पर क्यों हैं यहां के व्यापारी आमने सामने

स्रोत: BBC Hindi