Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

घर से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने अजमेर से किया सकुशल बरामद



लखनाऊ। डीसीपी मध्य के निर्देशन में पुलिस टीम की बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। हज़रतगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। घर से लापता नाबालिग लड़की को अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया है।

09 अगस्त को परिजनों ने मुकदमा  दर्ज कराया था। सीसीटीवी और सर्विलांस सेल डीसीपी मध्य की मदद से तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। वीडियो कॉल पर मां को अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। इसके बाद बच्ची ने अपनी लोकेशन साझा किया।
लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम अजमेर पहुंच गई।  नाबालिग को सकुशल बरामद कर लखनऊ लाया गया। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने हज़रतगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना किया।