शालीमारबाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता 27 साल बाद बीजेपी के सत्ता में आने पर अब मुख्य मंत्री के पद को संभालेंगी। रेखा गुप्ता का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता है। 2020 चुनावों में बंदना कुमारी से हारने के बाद इस बार 29 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की। आज दोपहर में उनको राम लीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी।
हरियाणा के जींद की मूल निवासी रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने मेरठ से कानून की पढ़ाई की है। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है। उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकी गुप्ता के पास प्रशासनिक अनुभव भी है। वह बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं। वह वर्तमान में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।
Election की और खबरें
📰
मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन शुरू 31 जुलाई तक पूरी होगी संभाजन प्रक्र...
2 days ago📰
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री कल शाम को होगा शपथ ग्रहण
2 months ago📰
पंचायत चुनाव हेतु अब 15 अप्रैल को आयेगी फाइनल वोटर लिस्ट चुनाव टलने के...
4 months ago📰