गोंडा 16 अप्रैल। केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), लखनऊ द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आज 40 छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया।
यह चयन ‘ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग (RSC/Q8016)’ पाठ्यक्रम के लिए विभिन्न महाविद्यालयों से आए अभ्यर्थियों के बीच संपन्न हुआ। तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें आज दूसरे दिन 40 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि चयन प्रक्रिया सिपेट संस्थान से आए सहायक प्रशिक्षक कौशल मि. चंदन गुप्ता एवं सहायक कौशल प्रशिक्षक विशाल अवस्थी की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. मनोज मिश्र (समन्वयक, प्लेसमेंट सेल) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हरीश शुक्ला, डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव सहित प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं चयन कार्यक्रम से छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे उनके कौशल विकास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।
एलबीएस डिग्री कालेज के 40 छात्रों का कैम्पस सेलेक्शन
Employment की और खबरें
📰
बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा निःशुल्क दी जाएगी दोनों पत्तल...
3 weeks ago
1077 में से 572 युवाओं को मिली नौकरी 17 कंपनियों ने किया प्रतिभाग
2 months ago
रोजगार मेले में आए 1036 अभ्यर्थियों में से 432 को प्रभारी मंत्री ने दि...
3 months ago