गोण्डा। नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गौ-तस्करी के फरार आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 बैलों से भरी एक डीसीएम पकड़ी थी। कार्रवाई के दौरान मुफीद का साथी अयाज गिरफ्तार हो गया था, जबकि मुफीद मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की थीं।
मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 11:40 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ से कर्बला जाने वाली सड़क पर हुई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर से आ रहे मुफीद को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर मुफीद ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मुफीद के खिलाफ नवाबगंज थाने में गौ-तस्करी, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तहत 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह लगातार गौ-तस्करी की घटनाओं में संलिप्त था। अब पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया जाता था और कहां सप्लाई की जाती थी। पूछताछ में और भी नाम सामने आने की संभावना है।गोंडा। थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम से 01 अंतर्जनपदीय गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 01 अदद तमंचा, 01-01 अदद खोखा/जिंदा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद किया।
पुलिस मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय गौतस्कर के पैर में लगी गोली तमंचा खोखा बाइक बरामद
Encounter की और खबरें
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली अवैध असलहा बाइक चोरी...
6 hours ago
गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ पैर में लगी गोली गिरफ्तार
3 weeks ago
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार 2 के पैर में लगी गोली हड़कंप
1 month ago