गोण्डा, 07 जनवरी 2026* - उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी–2025 का आयोजन जनपद गोण्डा स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज (टामसन मैदान), कचहरी रोड में दिनांक 29 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी को जनसामान्य का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी देवीपाटन मण्डल गोण्डा महेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन काल में अब तक कुल रु. 165.37 लाख की रिकॉर्ड बिक्री की जा चुकी है। यह बिक्री खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
प्रदर्शनी के अंतर्गत प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 जनवरी 2026 को जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा निबन्ध, भाषण, चित्रकला, नृत्य, फैशन शो एवं गीतों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। एल.बी.एस. डिग्री कॉलेज की शशि शुक्ला द्वारा निबन्ध प्रस्तुति, जी.आई.सी. इंटर कॉलेज की अलंकृता जौहरी द्वारा चित्रकला तथा साधना प्रा. आई.टी.आई. दुल्हापुर बनकट की नैन्शी श्रीवास्तव द्वारा नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की विशेष प्रशंसा प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त गांधी विद्या मंदिर, भरत राम राम इंटर कॉलेज, एस.पी.के.पी. के इंटर कॉलेज, बी.आर. पाण्डेय इंटर कॉलेज, एस.टी. एंटोनी इंटर कॉलेज एवं रोजवुड इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। सायंकाल डी. सुजल ग्रुप, आगरा के कलाकारों द्वारा खादी फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रदर्शनी के माध्यम से खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को विपणन का सशक्त मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। जनहित में आयोजित यह प्रदर्शनी 08 जनवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगी।
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 165.37 लाख रुपए की बिक्री का बना रिकार्ड
Events की और खबरें
तेज बारिश में मसकनवा गौरा चौकी मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन बाधि...
2 सप्ताह पहले
क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक खनन अधिकारी दो किलोमीटर तक चलती जेसीब...
3 सप्ताह पहले
करनैलगंज कटरा घाट पर सरयू नदी में नहाने गए वृद्ध संदिग्धावस्था में लाप...
एक महीने पहले