Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आपराधिक मामला छिपाकर पासपोर्ट बनवाने में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा



गोंडा। जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र के  ग्राम कौड़हा जगदीशपुर के मजरा मोहम्मदपुर निवासी फिजा खान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कैश खां उर्फ अब्दुल वहाब के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाकर कूटरचित तरीके से पासपोर्ट बनवाया गया और विदेश प्रस्थान किया गया।

तहरीर के मुताबिक जनवरी 2024 में कैश खां उर्फ अब्दुल वहाब ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिजा खान की पिटाई की थी। इस संबंध में थाना कटरा बाजार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था और विवेचना के बाद आरोप पत्र भी न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने संबंधित आपराधिक प्रकरण को छिपाते हुए पुलिस अधिकारियों को गुमराह किया और गलत तथ्य प्रस्तुत कर पासपोर्ट बनवा लिया। बताया गया कि दिसंबर 2025 में वह एक अरब देश के लिए रवाना भी हो गया। 

फिजा खान ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में तथ्य छिपाकर दस्तावेज तैयार कराने की पुष्टि होती है तो आरोपी के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।