युवती को अगवा कर छेड़छाड़ का आरोप पांच नामजद समेत अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा
गोंडा। जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका इलाके में एक युवती को अगवा कर उसके साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने युवती को जबरन घर में घसीटकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर युवती को घायल कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, हमले के बाद आरोपी उसे घर के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद युवती आरोपियों के घर के बाहर बेहोशी की हालत में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, साथ ही पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद एवं कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों पक्ष आपस में सगे पटीदार हैं तथा उनके बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
FIR की और खबरें
📰
दलित किशोरी के अपहरण का मामला आया सामने पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
2 weeks ago📰
शत्रु सम्पत्ति के फर्जीवाड़े पर सीजेएम का बड़ा आदेश तत्कालीन एसडीएम सम...
2 weeks ago📰
समूह का रुपया जमा कराने गये युवक की जमकर पिटाई 2 के विरुद्ध एफआईआर
3 weeks ago