गोण्डा। अज्ञात बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
सूचना के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरास के गजराज पुरवा गांव निवासी भूपेंद्र सिंह मौजूदा जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्हें घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।