Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने भारी पुलिस बल एवं आरएएफ के साथ किया फ्लैग मार्च



गोण्डा। आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल एवं आर०ए०एफ० (रैपिड एक्शन फोर्स) की टीम के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। आम नागरिकों से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। 

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखें, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा शरारती गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनसामान्य में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक एवं अराजक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना रहा। 
 इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय, ए/91 बटालियन आर०ए०एफ० लखनऊ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री प्रेम प्रकाश, निरीक्षक चन्दन कुमार, निरीक्षक मदन मोहन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी सहित पुलिस बल एवं आर०ए०एफ० के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।