गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में गोण्डा पुलिस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन एवं मानवीय संवेदना के अंतर्गत आज दिनांक 24.01.2026 को समय 12:00 बजे जनपद गोण्डा स्थित बाल देख-रेख संस्थान (CCI) गोण्डा में निवासरत करीब 50 बच्चों एवं उनके साथ उपस्थित स्टाफ को गोण्डा शहर के कुंवर नोवा सिनेमा हॉल में देशभक्ति पर आधारित फिल्म “बॉर्डर–2” का दोपहरकालीन शो दिखाया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस, उत्तर प्रदेश दिवस एवं आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को प्रसन्नता प्रदान करने, उनके मनोरंजन के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं देश के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया।* कार्यक्रम के दौरान बाल देख-रेख संस्थान (CCI) के बच्चों एवं स्टाफ को संस्थान से सिनेमा हॉल तक सुरक्षित ले जाने, फिल्म प्रदर्शन के समय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शो समाप्ति के उपरांत सकुशल पुनः संस्थान तक वापस पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा की गई ।
फिल्म देखकर बच्चों में विशेष उत्साह, आनंद एवं देशप्रेम की भावना देखने को मिली। बच्चों एवं स्टाफ द्वारा इस मानवीय पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त की गई। पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज के वंचित एवं अनाथ बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न करने तथा सकारात्मक वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया।
बाल देखरेख संस्थान के 50 बच्चों को गोंडा पुलिस ने दिखाई देश भक्ति से ओतप्रोत फिल्म बार्डर 2
Good Work की और खबरें
लखनऊ मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर 37 निराश्रित गोवंशों को कराया गया संर...
5 days ago
किडनी रोग से जूझती महिला को डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर दिया सहारा ह...
3 weeks ago📰
विकसित होगा गोंडा स्थित अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट रामायण कालीन विरासत...
1 month ago