Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एम्बुलेंस की तत्परता से घायल किशोर को समय पर मिला उपचार

  बहराइच। सुबह 108 एंबुलेंस सेवा को एक सड़क दुर्घटना (RTA) का केस वाहन संख्या UP32FG0614 पर असाइन हुआ। इस एंबुलेंस में EMT संदीप कुमार पांडे और पायलट अशोक कुमार पांडे तैनात थे। घटना डीहा के पास घटी, जहां एक ई-रिक्शा पलटने से 15 वर्षीय किशोर राजू पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम इटौंझा घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित रूप से अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट किया। EMT द्वारा मरीज को प्राथमिक उपचार और निरंतर देखभाल प्रदान करते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया, जहां उसे आगे के इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।