विद्युत सखियों ने एक वर्ष में 6.58 करोड़ रुपये का बिल किया इकठ्ठा
गोण्डा 17 दिसम्बर,2025*। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को *विद्युत सखी* के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें विद्युत बिल संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद गोण्डा में वर्तमान में कुल **394 विद्युत सखियां** कार्यरत हैं, जिन्होंने बीते एक वर्ष में विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड में लगभग **25,700 उपभोक्ताओं से कुल 6 करोड़ 58 लाख 74 हजार 919 रुपये** का विद्युत बिल सफलतापूर्वक जमा कराया है। इस उल्लेखनीय कार्य के परिणामस्वरूप विद्युत सखियों को कुल **17 लाख 39 हजार रुपये** का कमीशन प्राप्त हुआ है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।
विद्युत सखियों की यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार एवं सम्मानजनक आजीविका प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बिल भुगतान की प्रक्रिया को भी सुगम, पारदर्शी एवं सुलभ बना रही है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्युत सखियों में बेलसर विकास खण्ड से लक्ष्मी, ललिता एवं मीनू; छपिया विकास खण्ड से अभिलाषा मौर्या; हलधरमऊ से साधना मौर्या एवं ज्योति द्विवेदी; कटरा बाजार से सरिता देवी; तरबगंज से अनीता एवं गुडिया; मनकापुर से पिंकी सोनकर, गीता एवं उर्मिला; मुजेहना से साधना, किरण एवं बिट्टू कसौधन; नवाबगंज से आरती एवं मिथिलावती; परसपुर से अनीता सिंह; रूपईडीह से अरनी देवी, शिखा देवी, शीलम देवी एवं ज्योति देवी तथा कर्नलगंज से नाजिया खान एवं प्रीती यादव प्रमुख हैं।
महिलाओं द्वारा चूल्हा-चौका की दहलीज पार कर सामाजिक एवं आर्थिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना एनआरएलएम योजना की सफलता का सशक्त उदाहरण है। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Good Work की और खबरें
डीएम ने दिव्यांग व्यक्ति को दिलाई मौके पर ट्राई साइकिल
1 week ago
उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा को मिला ISO 9001 2015 प...
1 month ago
चकमार्ग विवादों पर मंडलायुक्त का बड़ा फैसला पैमाइश के तत्काल बाद मिट्ट...
1 month ago