एम्बुलेंस की तत्परता से नवजात शिशु को मिला नया जीवन
बहराइच। विगत रात्रि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुजूरपुर में प्रसव के उपरांत एक नवजात शिशु की स्थिति गंभीर हो गई। चिकित्सकों द्वारा स्थिति को देखते हुए शिशु को तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर किया गया।
सूचना प्राप्त होते ही 102 एम्बुलेंस सेवा की एम्बुलेंस संख्या UP32FG1081 मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस स्टाफ ने त्वरित निर्णय लेते हुए नवजात शिशु को आवश्यक जीवनरक्षक सहायता प्रदान की। यात्रा के दौरान शिशु को ऑक्सीजन सपोर्ट देते हुए निरंतर निगरानी में रखा गया।
एम्बुलेंस कर्मियों की सतर्कता एवं कुशल कार्यप्रणाली के कारण नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
प्रसूता महिला का नाम कुसुम है, जो ग्राम जीगनिया, छत्रपाल सिंह की निवासी हैं। परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
Good Work की और खबरें
लखनऊ मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर 37 निराश्रित गोवंशों को कराया गया संर...
6 days ago
किडनी रोग से जूझती महिला को डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर दिया सहारा ह...
3 weeks ago📰
विकसित होगा गोंडा स्थित अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट रामायण कालीन विरासत...
1 month ago