Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पुलिस ने गायब 176 स्मार्टफोन बरामद कर उसके स्वामियों को सौंपा खिले चेहरे

  गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गुमशुदा मोबाइल के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण/मोबाइल बरामदगी हेतु जनपदीय पुलिस/सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था। खोये हुए मोबाइलों की शीघ्र बरामदगी कर उनके मालिको को सुपुर्द करने हेतु निर्देश दिए गए थे। इसके अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस/सर्विलांस सेल द्वारा खोये हुए प्रत्येक मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग कर 176 मोबाइल विभिन्न जनपद/राज्यों से बरामद किया। जनपदीय पुलिस/सर्विलांस सेल खोये हुए इन मोबाइलों की बरामदगी के लिए किये गए प्रयासों के फलस्वरूप कुल-176 खोये हुए विभिन्न कम्पनियों जैसे- वीवों, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग ,रियलमी आदि मोबाइल बरामद करने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। बरामद किए गए समस्त मोबाइलों की अनुमानित मूल्य 26 लाख रू0 है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा उपस्थित सभी मोबाइल स्वामियों को साइबर क्राइम से बचने हेतु टिप्स एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। बरामदगी का विवरण- खोये हुए 176 स्मार्ट फोन बरामद (कीमत लगभग 26 लाख रू) 01. सर्विलांस सेल-36 मोबाइल फोन। 02. को0 कर्नलगंज-35 मोबाइल फोन। 03. थाना को0 नगर-34 मोबाइल फोन। 04. थाना धानेपुर-21 मोबाइल फोन। 05. थाना मनकापुर-11 मोबाइल फोन। 06. थाना को0 देहात-07 मोबाइल फोन। 07. थाना छपिया-06 मोबाइल फोन। 08. थाना तरबगंज-06 मोबाइल फोन। 09. थाना मोतीगंज-06 मोबाइल फोन। 10. थाना खरगूपुर-05 मोबाइल फोन। 11. थाना नवाबगंज-05 मोबाइल फोन। 12. थाना उमरीबेगमगंज-04 मोबाइल फोन। बरामद कर्ता टीम- 01. नि0 संजय गुप्ता प्रभारी एस0ओ0जी0 02. जनपदीय साइबर हेल्प डेस्क टीम। 03. उ0नि0 अनुज त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस। 04. मु0आ0 हृदय नारायण दीक्षित सर्विलांस सेल। 05. हे0का0 अमित पाठक सर्विलांस सेल। 06. हे0का0 रवि यादव सर्विलांस सेल। 07. आ0 अमितेश सिंह सर्विलांस सेल। 08. आ0 अंशुमान पाण्डेय सर्विलांस सेल।