गोंडा। कटरा बाजार व विधानसभा क्षेत्र के बनगाई बूथ पर बीएलओ नानबच्चा की 15 दिसम्बर को मतदाता सूची पुनरीक्षण संशोधन कार्यक्रम में विगत दिनों सरकार के अधिक दबाव के कारण ब्रेन हैमरेज हो जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन और स्थानीय सत्ताधारी नेताओं द्वारा मृतक नानबच्चा के परिजनों की कोई सुध खबर लेने नहीं आया।
पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने नानबच्चा के मृत्यु की खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया। अखिलेश यादव ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और परिजनों के दुख में सम्मिलित होते हुए 2 लाख रुपए का चेक आर्थिक सहयोग पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के नेतृत्व में परिजनों को भेजा।
आज पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां के उपस्थिति में मृतक नानबच्चा की पत्नी कृष्णा कुमारी को चेक सौंपा गया। सा में भविष्य में सरकार बनने पर परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पुत्री के विवाह में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मृतक नान बच्चा की पत्नी चेक पाकर भावुक हो गईं और रोते हुए कहा कि बैजनाथ दूबे जी मेरे पति की मृत्यु की खबर सुनकर मेरे दरवाजे पर 05 बार आ चुके हैं। आजतक सत्ता पक्ष का कोई भी व्यक्ति अथवा प्रशासनिक अधिकारी कोई हाल चाल लेने नहीं आया। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर शोषित वंचित और बेसहारा लोगों के साथ है।
इस अवसर पर लालचंद्र गौतम प्रदेश सचिव,राम करन चतुर्वेदी प्रधान,शिव शंकर शुक्ला सेक्टर अध्यक्ष,बाबूराम वर्मा सेक्टर अध्यक्ष,राजेश तिवारी,भगौती मिश्रा,सुरेश तिवारी,सूफियान खान,राजेश मिश्रा,कृष्णाकुमार चौबे,सियाराम सोनकर,कुलदीप श्रीवास्तव एडवोकेट,प्रमोद कुमार चौबे प्रधान, जटाशंकर चौबे बीडीसी इरशाद,अवनींद्र मिश्रा सहित सैकड़ों के संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण के वक्त मृत बीएलओ की पत्नी को सपा ने दिया दो लाख की आर्थिक सहायता
Help की और खबरें
मृतक होमगार्ड के परिजन को बैंक ने दिया 30 लाख का चेक
3 months ago
नव वर्ष की पूर्व संध्या मंडलायुक्त दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में बांटे शाल...
5 months ago📰