गोण्डा 18 जुलाई। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 की नियमित कक्षाओं का संचालन 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 20 जुलाई से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय से कक्षाओं में उपस्थित होने का आग्रह किया है। साथ ही, कक्षा संचालन एवं समय-सारिणी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन तथा अपने-अपने संबंधित विभागों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्राचार्य ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में नियमित अध्ययन-अध्यापन की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी छात्र-छात्राओं की समयबद्ध उपस्थिति अपेक्षित है।
एलबीएस कालेज में 20 जुलाई से नियमित कक्षाएं होंगी प्रारंभ
Higher Education की और खबरें
स्नातक की रिक्त सीटों पर 13 अगस्त एवं परास्नातक में 18 अगस्त तक प्रवेश...
2 weeks ago📰
उच्च शिक्षा के विस्तार हेतु विश्वविद्यालय की मांग पर कोई जनप्रतिनिधि क...
3 months ago📰
गोंडा में नया विश्वविद्यालय बनाने के मुद्दे को उठाने की हिम्मत नहीं जु...
6 months ago