Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रगणक सुपरवाइजर एवं अधिकारियों को डीएम ने किया सम्मानित


गोण्डा 12 जून,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों, खंड शिक्षा अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रशस्ति पत्र एवं सांकेतिक चेक देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी देश एवं राज्य के विकास की आधारशिला होती है। इससे प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण जनगणना कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण हो सका है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने तथा शासन की प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा भी की गई तथा बेहतर समन्वय एवं कार्य निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना कार्य के सफल संचालन में प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व बताया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित जनगणना कार्य से संबंधित सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।