गोण्डा 19 अप्रैल,2026*।
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में “स्वाभिमान सोमनाथ पर्व” यात्रा के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बाबा दुःख हरण नाथ महादेव मंदिर (शहर गोण्डा), बंगध महादेव शिव मंदिर (मनकापुर), बाबा बालेश्वर नाथ महादेव मंदिर (तरबगंज) तथा बाबा बरखण्डी नाथ महादेव मंदिर (करनैलगंज) सहित अन्य शिवालयों में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन एवं दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक गौरव को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से 10 सदस्यों का चयन कर उन्हें “स्वाभिमान सोमनाथ पर्व” यात्रा हेतु भेजा गया है। चयनित प्रतिभागियों में सुनीता निषाद (भट्ठा परेड सरकार, गोण्डा), उमेश प्रताप (भगहरिया पूरे मितई, कटरा बाजार), किरन कश्यप (भट्ठा परेड सरकार), निखिल मिश्रा (गरीबाजोत, गोण्डा), रवी कुमार (बनगाई, गोण्डा), रजनीकांत तिवारी (कौड़िया बाजार), लक्ष्मीधर (महादेवा, झंझरी), सुरेंद्र कुमार (मंगल पाण्डेय, भैरमपुर), पवन कुमार सिंह (मोहम्मदपुर गढ़वार, करनैलगंज) तथा राजकमल पाण्डेय (पंडित पुरवा कानूनगो, गोण्डा) शामिल हैं।
इन सभी प्रतिभागियों के साथ महेंद्र कुमार मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, गोण्डा को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो यात्रा के दौरान समन्वय एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आज प्रातः लगभग 7:00 बजे अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर इस दल को रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस पहल का उद्देश्य जनपद के नागरिकों को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करना तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता का अवसर प्रदान करना है।
स्वाभिमान सोमनाथ पर्व की यात्रा गाड़ी को एडीएम ने दिखाई हरी झंडी
Inauguration की और खबरें
मेडिकल कालेज में प्रसव विंग एवं वार्ड का सदर विधायक एवं डीएम ने किया ल...
3 days ago📰
बालपुर बाजार में साप्ताहिक बाजार का एसडीएम ने किया शुभारंभ
5 days ago
गांधी पार्क के पास तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने क...
1 week ago