Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

प्रथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केन्द्र एवं सामुदायिक शौचालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण

गोण्डा 23 दिसम्बर,2025*। विकासखण्ड पण्डरीकृपाल अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय खैरा कुम्भनगर में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक उपस्थित पाए गए, परंतु पंजीकृत बच्चों की अपेक्षा उपस्थिति कम रही तथा कुछ बच्चे बिना निर्धारित यूनिफार्म के विद्यालय में पाए गए। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं एवं बच्चों को यूनिफार्म में विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करें। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र खैरा कुम्भनगर के निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद पाया गया। बाद में केन्द्र खुलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित मिलीं, किंतु बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित कार्यकत्री को प्रतिदिन समय से केन्द्र खोलने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश जारी करें। साथ ही ग्राम पंचायत खैरा स्थित सामुदायिक शौचालय के आकस्मिक निरीक्षण में केयर-टेकर उपस्थित मिले, किंतु साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर खंड विकास अधिकारी, पंडरी कृपाल को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए।