Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र में स्थापित गन्ना पौधशाला का निदेशक कृषि भारत सरकार ने किया निरीक्षण


बालपुर गोंडा। डॉ. वीरेन्द्र सिंह निदेशक गन्ना विकास निदेशालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा  गोंडा जनपद में संचालित विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं के अनुवीक्षण (Monitoring) के अंतर्गत  गन्ना विकास परिषद मैजापुर के ग्राम भुलभुलिया मे राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत उर्मिला सिंह पत्नी रवि प्रकाश सिंह गन्ना प्रजाति- COLK 14201 के प्रक्षेत्र प्रदर्शन तथा इसी ग्राम के कुशलता सिंह पत्नी राज मंगल सिंह के राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत प्राथमिक पौधशाला गन्ना प्रजाति- CO-0118 का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के समय चीनी मिल मैजापुर के उप महाप्रबंधक गन्ना प्रभाकर प्रभात,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैजापुर सुनील कुमार शुक्ल तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनकापुर/नबाबगंज अब्दुल आज़ाद अंसारी, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक रंजीत सिंह, अनूप कुमार, हीरा लाल संहित चीनी मिल सी डी ओ भास्कर सिंह उपस्थित रहे। पौधशाला के प्लॉट में बीज की शुद्धता एवं समय से की गई समस्त शस्य क्रिया होने से इस समय गन्ने की बढ़वार आशा के अनुकूल है। ये उदगार निदेशक कृषि भारत सरकार के रहे।