गोण्डा 17 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा तथा बाढ़ चौकी गौरा सिंहनापुर का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को बिना किसी विलंब के सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते रहें।
उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में जलस्तर एवं अन्य परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, आपदा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव से संबंधित सभी संसाधनों को तैयार अवस्था में रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव नकहरा का किया निरीक्षण ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Inspection की और खबरें
एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण दिए जरूरी नि...
23 hours ago
डीएम ने 10 दिवस में आश्रम पद्धति विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के दिए न...
2 days ago
सीडीओ ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण ग्रामीणों को हरसंभव मदद...
1 week ago