Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मन्दिर में खुदाई के दौरान मिले 509 चांदी के सिक्के की लूट से मचा हड़कंप

बालपुर गोंडा। ठकुरापुर ग्रामदास बाबा कुट्टी पर खपरैल खंडहर मकान की खुदाई में 509 चांदी के सिक्के गगरा में भरे मिले। कुट्टी के बाबा को एसटीएफ पुलिस बताकर ब्लैकमेल करके जेसीबी के मालिक और उसके साथ ब्रेजा गाड़ी पर सवार लोगों के सभी चांदी के सिक्के  लूटकर फरार होने से हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में जेसीबी मालिक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्रामपंचायत ठकुरापुर की ग्रामदास बाबा की कुट्टी परिसर में खपरैल खंडहर की खुदाई के दौरान गगरा भरकर चांदी के 509 सिक्के मिले। इसकी सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस को रामदास और संजय दास बाबा ने झूठ बोलकर गुमराह कर दिए की कोई चांदी के सिक्के नहीं समान्य सिक्के मिले हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी वापस लौट गए। जब बाबा से धोखाधड़ी करके चांदी के सभी सिक्के लूट लिए गए। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया है। उपेन्द्र दास यादव बाबा के पास से सभी चांदी के सिक्के लूटे गए।

उपेन्द्र दास बाबा को कर्नलगंज कोतवाली की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के बालपुर कस्बे से लूटेरे ब्लैकमेल करके ब्रेजा गाड़ी में अपने साथ ले गए। लखनऊ हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र में डीडीएस हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के पास लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जेसीबी मालिक हरिओम दूबे ने बताया कि उसने कटहाघाट निवासी प्रिंस मिश्रा को बताया था। देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा।