कोषागार कर्मचारी संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
गोंडा 02 दिसम्बर 2025* - कोषागार कर्मचारी संघ गोंडा की बैठक मंगलवार को प्रभारी सहायक कोषाधिकारी श्री स्वामीनाथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक इसलिए बुलाई गई थी क्योंकि पूर्व कार्यकारिणी की अवधि समाप्त हो चुकी थी तथा कुछ पदों पर स्थानांतरण एवं चुनाव के कारण रिक्तता उत्पन्न हो गई थी। प्रस्तावित बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया गया।
बैठक में संघ के वरिष्ठ लेखाकार युसुफ कमाल सिद्दीकी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया, जिन्होंने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई। निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार निर्वाचित हुई—
अध्यक्ष – कन्हैया लाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – ब्रजेश कुमार
मंत्री – अजय कुमार जायसवाल
उपाध्यक्ष / प्रेस सचिव – मकसूद अली
सम्प्रेक्षक – राजेन्द्र प्रसाद
संयुक्त मंत्री – आशीष सिंह
कोषाध्यक्ष – आनन्द श्रीवास्तव
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैया लाल व मंत्री अजय कुमार जायसवाल ने हस्ताक्षर कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समस्त सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संघ के हितों और कर्मचारी कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
Meeting की और खबरें
डीएम की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान हेतु बैठक
3 days ago
देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल की विकास योजनाओं पर मंथन कनेक्टिविटी परियोजना...
1 week ago📰
गोंडा में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्र...
1 week ago